रांची में पुलिस की कार्रवाई, एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है, जिस पर यात्रियों से लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
रांची: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पंडरा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात जांच के दौरान एक ऑटो चालक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक से एयर गन के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह इसके बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पंडरा थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है।

यात्रियों से लूटपाट में संलिप्तता की आशंका

पुलिस को आशंका है कि आरोपी रात के समय एयर गन दिखाकर ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों को डराने और लूटपाट करने की घटनाओं में शामिल हो सकता है। हालांकि, इस मामले में उसकी संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि रांची में हाल के दिनों में ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में एयर गन के साथ संदिग्ध चालक का पकड़ा जाना पुलिस के लिए जांच का अहम विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।