लापता बच्चे का एक साल बाद भी नहीं मिला सुराग, SSP आवास के बाहर बच्चों संग आत्मदाह की कोशिश

रांची के मोरहाबादी में एसएसपी आवास के बाहर सदर अस्पताल से बच्चा लापता होने से परेशान एक महिला ने चार बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक महिला अपने चार बच्चों के साथ मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर पहुंच गई। महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में ले लिया।

सदर अस्पताल से बच्चा लापता होने का आरोप

महिला रांची के ITI बजरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था। महिला के अनुसार, बच्चे की तलाश में उसने काफी प्रयास किए और प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

प्रशासन से मदद नहीं मिलने से परेशान थी महिला

महिला का कहना है कि लंबे समय से अपने बच्चे की तलाश करने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उसे कोई ठोस मदद नहीं मिली। इसी परेशानी के चलते वह अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले को संभाला। फिलहाल, लापता बच्चे के मामले में आगे की कार्रवाई और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आना बाकी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।