झारखंड के 22 जिले करोनो मुक्त

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 22 जिलों में कोरोना (Jharkhand Corona ) के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। राज्य में पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur) से एक और हजारीबाग से एक मरीज मिले हैं।

कोरोना के राज्य में 47 Active Case हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 20 केस एक्टिव है। शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं।

कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 170 मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) से एक और हजारीबाग से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,548 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 64 हजार, 59 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 47 सक्रिय केस है।

कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 170 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

TAGGED:
Share This Article