Latest Newsक्राइमबेतिया में होटल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

बेतिया में होटल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया: बेतिया (Bettiah ) शहर के जमादार टोला निवासी सूरज बैठा (25) की हत्या (Murder) गोली मार हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की देर रात की है।

पुलिस ने आज सुबह सूरज का शव पश्चिमी करगहिया (Western Kargahia) व जमादार टोला के बीच मुख्य सड़क से सटे पोखरा के समीप से बरामद किया है।

मामले की जांच की जा रही है

मृतक जमादार टोला वार्ड दो निवासी रामबाबू बैठा के पुत्र थे। उसके छाती व हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Government Medical College Hospital) में पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है।

सूरज जमादार टोला स्कूल (School) के समीप चाय नाश्ता के होटल संचालन का काम करता था। बेतिया के कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने आज बताया कि घटनास्थल से एक खोखा, एक खाली कारतूस, एक बाइक (Bike) व शराब (Liquor) की आधा खाली बोतल बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक सूरज की ही बताई जा रही है।

सूरज को मारी गई है गोली

मृतक (Deceased) के पिता रामबाबू बैठा ने बताया कि वे शाम सात बजे घर आए तो सूरज घर पर नहीं था। सुबह में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पोखरा के समीप एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि शव उनके पुत्र का है।

परिजन ने बताया कि सूरज सुबह में घर से होटल (Hotel) जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।

इसी बीच शनिवार की सुबह उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर जब वे लोग घटनास्थल (Crime Scene) पर पहुंचे तो देखा कि सूरज को गोली मारी गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...