HomeUncategorizedमैनपुरी का चुनाव परिणाम 2024 के लिए संदेश: अखिलेश यादव

मैनपुरी का चुनाव परिणाम 2024 के लिए संदेश: अखिलेश यादव

Published on

spot_img

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मैनपुरी (Mainpuri) की जीत आगामी लोकसभा चुनाव (Upcoming Lok Sabha Elections) 2024 के लिए बड़ा संदेश है।

यह जीत जहां मैनपुरी (Mainpuri) के कार्यकर्ताओं की जीत है वहीं नेताजी को समर्पित जीत है। यह जीत नकारात्मक राजनीति (Negative Politics) करने वालों को पीछे छोड़ने का काम किया है।

अखिलेश यादव ने कहा…

इसके लिए मैं मैनपुरी (Mainpuri) की जनता को धन्यवाद देता हूंँ। अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी में चुनाव परिणाम (Result) आने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति (Negative Politics) कभी सफल नहीं हो सकती। नेताजी ने सभी को जोड़कर भाईचारे (Brotherhood) की राजनीति की है उसका समर्थन जनता ने किया है।

नेताजी ने जिस तरह से मैनपुरी में विकास किया था, हम समाजवादी (Samajwadi) लोग मिलकर उस काम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) ने कहा कि रामपुर में पहले वोट नहीं डालने दिया। उसके बाद भी जनता ने मतदान किया। अगर प्रशासन जबर्दस्ती नहीं करता तो रामपुर (Rampur) में भी जीत होती।

हमारे तमाम नेताओं को पुलिस रातभर ढूंढ़ती रही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम और शिवपाल चाचा एक छत के नीचे आ गये हैं, अब हम लोग मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे।

मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की विजयी प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी ने आज इतिहास रचा है। यह जीत नेताजी को समर्पित।

समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को,बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों और सभी कार्यकर्ताओं और मैनपुरी लोकसभा की जनता का धन्यवाद।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...