Latest Newsझारखंडझारखंड : प्रेमिका को कोई और न छीन ले, इसलिए प्रेमी ने...

झारखंड : प्रेमिका को कोई और न छीन ले, इसलिए प्रेमी ने खरमास में ही उससे रचा ली शादी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: प्रेमिका (lover) की शादी दूसरी जगह न जाये, इसलिए हड़बड़ी में प्रेमी ने खरमास (Kharmas) में ही उससे मंदिर में शादी रचा ली। मामला धनबाद के गोविंदपुर का है।

आम तौर पर पौष माह में खरमास के कारण हिंदू समाज में शादी नहीं होती है। लेकिन, हालात कुछ ऐसे पैदा हो गये कि कोला कुसमा स्थित शिव मंदिर में खरमास में ही पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में प्रेम विवाह (Love Marriage) संन्न कराया गया।

झारखंड : प्रेमिका को कोई और न छीन ले, इसलिए प्रेमी ने खरमास में ही उससे रचा ली शादी - Jharkhand: No one else can snatch the girlfriend, so the lover married her in Kharmas itself.

प्रेमिका का जहां लगा था रिश्ता, वहां जाकर बता दी अपने प्रेम प्रसंग की बात

दरअसल, कालादिह गांव के सोनू गोप का जियलगढ़ा की युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग (Love Affairs) चल रहा था। इस बीच युवक को पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गयी है। युवक ने आव देखा न ताव, पहुंच गया अपनी प्रेमिका के होनेवाले ससुरालवालों के घर।

वहां उसने यह कहकर अपनी प्रेमिका का रिश्ता तोड़वा दिया कि वह उस लड़की से प्यार करता है। इससे नाराज प्रेमिका के घरवालों ने युवक पर अपहरण और दुष्कर्म (Kidnapping And Rape) का आरोप लगाकर गोविंदपुर थाना में शिकायत भी दर्ज करायी।

झारखंड : प्रेमिका को कोई और न छीन ले, इसलिए प्रेमी ने खरमास में ही उससे रचा ली शादी - Jharkhand: No one else can snatch the girlfriend, so the lover married her in Kharmas itself.

जनप्रतिनिधियों ने कराई प्रेमी युगल की शादी

युवक के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो दोनो पक्षों के बीच समझौता का दौर शुरू हो गया।

समझौते का यह दौर करीब एक महीने तक चला। आखिर में पंचायत ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका (Boyfriend girlfriend) की शादी सरायढेला के एक शिव मंदिर में मंगलवार को करवा दी।

इस शादी में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावा वधु पक्ष के लोग मौजूद रहे, लेकिन वर पक्ष ने विवाह से दूरी बनायी रखी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...