Latest Newsझारखंडसरकार के पास संसाधन की नहीं इच्छा शक्ति की कमी: बंधु तिर्की

सरकार के पास संसाधन की नहीं इच्छा शक्ति की कमी: बंधु तिर्की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पूर्व MLA बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) स्थापना के 22 वर्षों के बाद भी शिक्षा (Education) की स्थिति और इसके स्तर में सुधार नहीं आया है।

बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य में 21 हजार प्राथमिक विद्यालय (Primary School) हैं, जिसमें से साढ़े 18 हजार वैसे उत्क्रमित स्कूल हैं, जो सर्व शिक्षा अभियान (Education for All Campaign) के तहत चल रहे हैं।

इसके अलावा पांच सौ नव प्राथमिक विद्यालय हैं। संसाधन की नहीं सरकार के पास इच्छाशक्ति की कमी।

बंधु तिर्की: शिक्षा की बुनियाद प्राथमिक शिक्षा

Bandhu Tirkey ने कहा कि शिक्षा की बुनियाद प्राथमिक शिक्षा होती है। अगर यह कमजोर रहा तो हमारा भविष्य कैसे मजबूत रहेगा। 22 वर्षों में जिस प्रकार से प्राथमिक Education को हल्के में लिया गया वह खतरनाक साबित हो रहा है।

पिछले तीन सालों में शिक्षा के बेहतर काम किए जा सकते थे। ऐसा नहीं है कि राज्य सरकार के पास संसाधन (Resources) की कमी है। सरकार पूरा प्रयास भी कर रही है।

इस प्रयास के बावजूद इच्छा शक्ति की कमी है। स्कूल में बेंच-डेस्क, फर्नीचर (Furniture) और अन्य संसाधनों पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है।

बंधु तिर्की ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था (Education System) और सुविधाओं की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यालयों में अलमारी तक नहीं है, जहां विद्यालय के दस्तावेज, पुस्तकें, स्टेशनरी (Stationary) आदि सुरक्षित रखी जा सके।

हर विद्यालय में सुव्यवस्थित लाइब्रेरी (Library) होनी चाहिए। लाइब्रेरी ना होने की वजह से पुस्तकों (Books) को दीमक खा जाते हैं या वह नष्ट हो जाते है।

परियोजना एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों (Officers) को पूरी संवेदनशीलता, अपनी प्रबंधन एवं प्रशासनिक क्षमता से अपने दायित्वों को कार्यरूप में परिवर्तित करते हुए Primary Education की स्थिति को बेहतर करने के लिए अपना पूरा प्रयास करना चाहिए।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...