पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार को “CMS वातावरन रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला।

पर्यावरण को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसे केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर जन-आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने “Roots & Renewal ” विषय को वर्तमान दौर के लिए बेहद प्रासंगिक बताया।

जनजातीय संस्कृति से सीखने का संदेश

राज्यपाल ने झारखंड की जनजातीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देती है। अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहकर ही धरती के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है।

फिल्में समाज को दिशा देने का माध्यम

उन्होंने कहा कि फिल्में केवल Entertainment नहीं होतीं, बल्कि समाज को सोचने और सही दिशा देने का प्रभावी जरिया हैं।

जब पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, तो उसका असर लोगों के मन पर गहराई से पड़ता है।

युवाओं से जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील

“Mission Life” का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने युवाओं से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह Film Festival जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरक मंच बनेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।