Latest Newsझारखंडगिरिडीह में घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

गिरिडीह में घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: ACB की टीम ने मंगलवार को गिरिडीह (Giridih) के पीरटांड में छापेमारी (Raid) कर एक पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) को रंगे हाथों चार हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। गिरफ्तार पंचायत सचिव सहदेव महतो पीरटांड प्रखंड के खरपोका में कार्यरत है।

यह जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Corruption Prevention Bureau) प्रमंडलीय कार्यालय धनबाद के SP ने दी है।

योजना का कार्य करने के लिए अब तक किया गया 1.45 लाख रुपये का भुगतान

उन्होंने बताया है कि खुखरा थाना इलाके के खरपोका निवासी नबीहसन ने आवेदन देकर सूचित किया था कि खरपोका पंचायत के विराजपुर टोला में मो. सैय्यद के घर से मो. सलमान के घर तक पैबर ब्लॉक निर्माण का कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया लगभग 2.40 लाख का है। इस योजना का कार्य करने के लिए अब तक 1.45 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

शेष बची राशि की निकासी के लिए खरपोका के पंचायत सचिव सहदेव महतो चार हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस शिकायत के बाद मामले की जांच की गई।

शिकायत सत्य मिलने के बाद 23 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई। टीम 24 जनवरी को पीरटांड़ पहुंची और झोपड़ीनुमा होटल में पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...