Homeझारखंडझारखंड के दो प्रवासी मजदूरों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

झारखंड के दो प्रवासी मजदूरों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: गिरिडीह के दो प्रवासी मजदूरों की परदेस में अलग- अलग घटना में मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवारों को अब शव का इंतजार है।

दोनों मजदूर बिरनी और बगोद्र थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बिरनी थाना के किसनीटांड़ निवासी रिंकू यादव की मौत महाराष्ट्र के वाशिम में हो गई है।

भाकपा माले के नेता सूरजदेव तुरी ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद जिला प्रशासन से सहयोग करने की गुजारिश की है। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव के पुत्र रिंकू यादव 25 साल के थे।

बीते दिसंबर महीने में रोजगार की खातिर वे महाराष्ट्र के वाशिम गए थे।

घर- परिवार का गुजर- बसर रिंकू के भरोसे था। वाशिम में एक सड़क निर्माण कंपनी में पोकलेन मशीन मे वह हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था।

दो दिनों पहले मंगलवार को काम के दौरान उसके सिर पर चोट लगने के बाद वह घायल हो गया था।

इसके बाद उसे वाशिम के जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रवासी मजदू के पिता बताते हैं कि रिंकू यादव के दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद घर के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पीड़त परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से काम के लिए रिंकू परेशान था।

जब काम खुलने लगे, तो उसने कहा कि बाहर जाना ही होगा।

बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड़ के प्रवासी मजदूर प्रीतम महतो के मुंबई में मौत की खबर से घर वाले परेशान हैं। प्रीतम पानी जहाज में काम करता था।

घर वालों को जानकारी मिली है कि बाथरूम में गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रीतम का शव गांव के लिए भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...