Latest Newsझारखंडलोहरदगा में बारातियों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक की मौत, चार रिम्स...

लोहरदगा में बारातियों पर चढ़ा दी गाड़ी, एक की मौत, चार रिम्स रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: जिले के कुडू थाना (Kudu Police Station) क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला गांव में बुधवार को DJ लदा वाहन नाचते-झूमते बारातियों (Wedding Parties) की भीड़ में घुस गया।

वाहन की चपेट में आने से एक बाराती की मौत (Death) हो गई जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई लोगों को हल्की चोट भी लगी है। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

गंभीर रूप घायलों को किसी तरह कुडू अस्पताल (Kudu Hospital) लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज (First Aid) के बाद रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

सूचना पर थाना प्रभारी (Station Incharge) विश्वजीत कुमार सिंह कुडू अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया और पूछताछ की।

वाहन का चालक गाड़ी को खड़ा कर नाच गान देखने लगा

घायलों में श्यामजी उरांव ने बताया कि लातेहार थाना (Latehar Police Station) क्षेत्र के कीता गांव निवासी पांडू उरांव के पुत्र मनोज उरांव की शादी कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला निवासी सुखदेव उरांव के पुत्री पूजा कुमारी से तय हुई थी।

बुधवार को शादी करने के लिए घर से सुबह दस बजे बारात लेकर पहुंचे थे। सभी बाराती नाचते गाते लड़की के घर जा रहे थे। इसी बीच बाजा लदा वाहन का चालक गाड़ी को खड़ा कर नाच गान देखने लगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

इस बीच किसी बाराती ने वाहन की चाभी को घुमा दिया। इससे वाहन स्टार्ट (Start) होकर नाचते-गाते बारातियों के बीच घुस गया। वाहन की रफ्तार अचानक बढ़ गई। इससे बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाराती बदहवास होकर भागने लगे।

इस दौरान वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें कीता गांव निवासी सूरज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। कीता गांव निवासी अमर लोहरा, सीरीस उरांव, रौशन उरांव, रमंती कुमारी, रंजन उरांव, श्यामजी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल चार बारातियों अमर लोहरा, रौशन उरांव, सुमति उरांव, रमंती कुमारी को रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...