बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल इरबा के प्रांगण में दहेज प्रथा को लेकर परिचर्चा का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एजे अंसारी ने कहा कि दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीति है। इसे मिटाने के लिए बच्‍चों को अच्‍छी शिक्षा देने के साथ सफल बनाना होगा।

हम अपनी बेटी को इतना शिक्षित और आत्‍मनिर्भर बनाये कि उसे ससुराल में कोई भी दहेज के लिए उलाहना न दे सके। हम अपनी बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि बेटी को दहेज की उलाहना न सहना पडे। दहेज लोभी समाज के लिए एक कलंक है। दहेज लोभी सजा के साथ साथ घृणा का पात्र भी है।

उन्‍होंने कहा कि परिवार में मां के सशक्त होने से दहेज प्रथा पर रोक लगायी जा सकती है। मौके पर अनवार अहमद अंसारी, डॉ शहंशाह आलम, बिल्किस जहां, अनीश जहां अंसारी, फिरोज अहमद अंसारी, इश्तियाक अंसारी, नसीम अंसारी, शैलेंद्र मिश्रा, अब्दुल गफ्फार, गोविंद, जैनुल अंसारी, समेत अभिभावक, स्कूल परिवार और आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article