स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, अब देखें शेड्यूल

पूजा और ठंड के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से जुड़ी चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। नया शेड्यूल जारी किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है की ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ के साथ आगामी पूजा तथा ठंड के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके बाद ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए है। इसका शेड्यूल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 02877 रांची आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03.10.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन कुल 9 ट्रिप चलेगी।

ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन भी कुल 9 ट्रिप चलेगी।

ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी अजमेर साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.10.2026 से 28.12.2026 तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी जो कुल 12 ट्रिप चलेगी।

ट्रेन संख्या 08612 अजमेर सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15.10.2026 से 31.12.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी और कुल 12 ट्रिप चलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।