अजमेर: विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: अजमेर जिले में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के अनुसार अजमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘किशनगढ़ डंपिंग यार्ड’ में एक इजरायली महिला पर्यटक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित प्रभावी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के आरोपी मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) निवासी किशनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।