जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बोनस समझौता होने के बाद मंगलवार को कर्मचारी बैंड-बाजे के साथ झूमे। समझौता होने के बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां शेयर की। इससे पहले सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच सहमति बन गई और बोनस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर हो गए। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 82,500 रुपये और न्यूनतम 52,600 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

बोनस की यह राशि सितंबर माह के वेतन के साथ सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इतना ही नहीं, बोनस राशि के अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 1,100 रुपये का अतिरिक्त गिफ्ट कूपन भी दिया जाएगा।


