भारत में विज्ञान और आध्यात्मिकता साथ-साथ चलते हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसुरु में देश के पहले एलईडी डोम तारामंडल का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में विज्ञान और आध्यात्मिकता हमेशा साथ-साथ चलते हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मैसुरु (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में विज्ञान और आध्यात्मिकता साथ-साथ चलते हैं और भारतीय युवा खगोल भौतिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहे हैं।
मोदी ने मैसुरु विश्वविद्यालय की स्थापना करने और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के लिए जमीन दान देकर देश में विज्ञान को बढ़ावा देने के मैसुरु के शाही परिवार के प्रयासों की भी सराहना की।
वह यहां चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसुरु विश्वविद्यालय परिसर में देश के पहले एलईडी डोम तारामंडल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने कहा, ‘‘भारत में आध्यात्मिकता और विज्ञान साथ-साथ चलते हैं। आधुनिक उपकरणों के अभाव के बावजूद हमारे पूर्वजों ने ब्रह्मांड और ग्रहों की गति का बहुत बारीकी से अध्ययन किया था। हमारे प्राचीन खगोलविदों ने ब्रह्मांड का अध्ययन करने के लिए जटिल गणितीय गणनाएं की थीं।’’
उन्होंने याद दिलाया कि चंद्रयान-3 के जरिये चांद पर पहुंचकर भारत चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हुआ और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना।
मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रहों की सफलतापूर्वक ‘डॉकिंग’ और ‘अनडॉकिंग’ की तथा पिछले साल एक भारतीय शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा।
उपग्रहों को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया को ‘डॉकिंग’ और उन्हें अलग करने की प्रक्रिया को ‘अनडॉकिंग’ कहा जाता है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय युवाओं ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पदक जीते।

Share This Article