इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बृहस्पतिवार को संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में एक कुकी महिला की गोली लगने से मौत हो गई और दो पुरुष घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, कांगपोकपी जिले में टाफोऊ कुकी गांव के पास और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेन्गजांग के इलाके में पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी संगठनों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।



