कोलकाता: अखिल बंगाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एबीयूटीए) ने बुधवार को उन खबरों पर चिंता जताई जिनमें कहा गया है कि राज्य सरकार सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए एक आयोग गठित करने की योजना बना रही है। संगठन ने राज्यपाल आर एन रवि से इस मामले में हस्तक्षेप करने और कथित प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संबंधित उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय सेवा आयोग गठित करने का प्रस्ताव दिया है।



