Milk Price Hike 2026: आम लोगों को एक बार फिर झटका, अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

News Aroma Desk
4 Min Read
Milk Price Hike 2026: आम लोगों को एक बार फिर झटका, अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Milk Price Hike 2026: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों बड़ी डेयरी कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब और रसोई के बजट पर पड़ेगा। दूध की कीमतों में अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से 2 रुपये से लेकर 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

अमूल ने अपने अलग-अलग दूध वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फुल क्रीम भैंस के दूध में की गई है। इसकी कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, फुल क्रीम दूध 4 रुपये और टोंड मिल्क 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये लीटर

मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में अपने लिक्विड मिल्क की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। अब ग्राहकों को एक लीटर फुल क्रीम दूध के लिए 76 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 72 रुपये थी। वहीं, पैक्ड टोंड मिल्क 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Milk Price Hike 2026: मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें

  • फुल क्रीम दूध: 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर
  • टोंड मिल्क (पैक्ड): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर
  • टोंड मिल्क (टोकन): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर
  • डबल टोंड मिल्क: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर
  • गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर

आखिर क्यों बढ़े दूध के दाम?

Milk Price Hike 2026: दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह किसानों से दूध खरीदने की लागत में इजाफा और सप्लाई में कमी बताई जा रही है। पशुओं के चारे की कीमतें बढ़ने से डेयरी किसानों का खर्च भी बढ़ गया है। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में दूध के फैट की कीमतों में करीब 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

किसानों को ज्यादा भुगतान, ग्राहकों पर भी बढ़ा बोझ

अमूल ने दूध के फैट से जुड़ी खरीद दर बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इससे दूध उत्पादक किसानों को पहले की तुलना में अधिक भुगतान मिल सकता है। वहीं, मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। खरीद लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।

सर्दियों में दूध महंगा होने से बढ़ी चिंता

आमतौर पर सर्दियों के दौरान दूध उत्पादन और उपलब्धता बढ़ने के कारण इस अवधि को फ्लश सीजन कहा जाता है। ऐसे समय में दूध की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद होती है। लेकिन इस बार सप्लाई में कमी और दूध के फैट की बढ़ती कीमतों ने डेयरी कंपनियों की लागत बढ़ा दी है। ऐसे में सर्दियों की शुरुआत में ही दूध महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।

Share This Article