नयी दिल्ली : कायाकल्प के दौर से गुजर रही एयर इंडिया की प्रमुख शेयरधारक सिंगापुर एयरलाइंस समूह ने बुधवार को कहा कि घाटे में चल रही भारतीय एयरलाइन कंपनी ने बदलाव की बहुवर्षीय प्रक्रिया में ठोस प्रगति की है लेकिन इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा।

सिंगापुर एयरलाइंस समूह ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 21 करोड़ सिंगापुर डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 15.8 करोड़ सिंगापुर डॉलर अधिक है। इसका प्रमुख कारण एयर इंडिया सहित सहयोगी कंपनियों के घाटे में उसकी हिस्सेदारी कम होना और परिचालन लाभ में सुधार है।



