

धनबाद: कोयले के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। BCCL के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 12 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस दौरान कोयला लदी एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई।
CISF की यह कार्रवाई BCCL के ब्लॉक-2 क्षेत्र की खोखीबीघा बस्ती, सिजुआ CISF कैंप और भौंरा इलाके में की गई।
तीन इलाकों में हुई छापेमारी
अवैध कोयला कारोबार की सूचना के आधार पर CISF की टीम ने इन क्षेत्रों में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। इसके साथ ही कोयले की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए करीब 12 टन कोयले और मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


