चार धाम यात्रा के लिए रांची से 14 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, जानें कौन कर रहे हैं नेतृत्व

रांची से 14 श्रद्धालुओं का जत्था चार धाम यात्रा पर रवाना हुआ। हरिद्वार स्नान और दर्शन के बाद यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कैलाश की करुणा रांची के तत्वावधान में 14 श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 8 महिला और 6 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल और कविता वर्मा ने सभी यात्रियों को अंग वस्त्र प्रदान किया। वहीं श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज ने पुष्प माला पहनाकर व आशीर्वाद देकर यात्रा के लिए सभी को रवाना किया।

यह पूरी धार्मिक यात्रा ‘कैलाश की करुणा, रांची’ के मार्गदर्शक एवं झारखंड के प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, श्रद्धालु सबसे पहले हरिद्वार पहुंचकर पवित्र स्नान करेंगे। इसके बाद मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर एवं सती कुंड के दर्शन करते हुए संध्या में प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगे।

हरिद्वार दर्शन के पश्चात अगले दिन से जत्था चार धाम—यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की मुख्य यात्रा पर निकलेगा। इसके साथ ही श्रद्धालु तुंगनाथ, उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर और ऋषिकेश स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के भी दर्शन करेंगे। पूरी यात्रा संपन्न करने के बाद यह जत्था 12 अक्टूबर को वापस रांची लौटेगा।

चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे में विरेन्द्र प्रसाद सिंह, धिरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुनिल प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, रीता मिश्रा, रीना देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, लखराज देवी, केसर देवी, राधा सिंह और मंजू सिंह शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।