21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक जयराम महतो

लोहरदगा के टाटी कुडू में 21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक जयराम कुमार महतो पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं से खेल में आगे बढ़ने की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: टाटी कुडू स्थित सन विनोबा भावे स्टेडियम में आयोजित 21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं से खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।