लौहनगरी जमशेदपुर में एसएसपी का सख्त निर्देश-थाना प्रभारी का फोन बंद मिला तो होगी कार्रवाई

जमशेदपुर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को 24 घंटे सरकारी मोबाइल चालू रखने का निर्देश दिया। फोन बंद मिलने या कॉल नहीं उठाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे अपना सरकारी मोबाइल ऑन रखें। एसएसपी ने कहा है कि अक्सर शिकायत मिल रही है कि रात में या इमरजेंसी के दौरान थाना प्रभारी का फोन बंद रहता है या उठाया नहीं जाता है। आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर किसी भी थाना प्रभारी का फोन बंद पाया गया या कॉल रिसीव नहीं किया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे आम लोगों की शिकायत पर तुरंत एक्शन लें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।