पुणे में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

पुणे के लक्ष्मी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के छठी मंजिल के कार्यालय में भीषण आग लग गई। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को एक इमारत की छठी मंजिल पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना लक्ष्मी रोड पर स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के परिसर में सुबह करीब सवा 10 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।