छठ पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आदित्यपुर में तैनात की गईं 60 महिला जवान

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आदित्यपुर पुलिस अलर्ट, घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 60 महिला जवान तैनात, बाइक और पैदल गश्त से होगी निगरानी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां : छठ महापर्व को देखते हुए आदित्यपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 60 महिला पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान छठ घाटों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

महिला जवानों की टीम को 30-30 के दो समूहों में बांटा गया है। दोनों समूह बाइक और पैदल गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके। खास तौर पर छठ घाटों पर सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। वे पुलिस बल के साथ अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।