रांची: छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 14 से 16 नवंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी मांस-मछली की बिक्री नहीं की जा सकेगी। रांची नगर निगम ने छठ महापर्व की पवित्रता बनाए रखने और व्रतियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। निगम के आदेश के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर से ही नगर निगम क्षेत्र की मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। यह रोक 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।



