खरना पर CM हेमंत सोरेन ने दी व्रतियों को शुभकामनाएं, भगवान भास्कर से की सुख-समृद्धि की कामना

खरना के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक समर्पण और सूर्योपासना का प्रतीक बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोकआस्था के महापर्व छठ की रौनक अब पूरे झारखंड में दिखाई देने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी छठ व्रतियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर छठ महापर्व के महत्व और इससे जुड़ी लोकपरंपराओं को याद किया। उन्होंने लिखा कि छठ केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अनूठी परंपरा का प्रतीक भी है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ व्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला उपवास उनकी अटूट श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में ‘जय छठी मइया’ भी लिखा।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।