न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को की अनुशंसा

देवघर के मूल निवासी जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की कॉलेजियम ने सिफारिश की है। खबर से देवघर में खुशी और गर्व का माहौल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले के करौं प्रखंड (चांदचौरा गांव) के मूल निवासी न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने के लिए कॉलेजियम द्वारा केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी गई है। सेंट फ्रांसिस स्कूल देवघर से प्रारंभिक शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स व एलएलबी करने वाले न्यायमूर्ति सिंह ने 1990 में वकालत की शुरुआत की थी। वे झारखंड हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश (2012), त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (अप्रैल 2023) और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (जुलाई 2025) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 28 सितंबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में ली गई इस अनुशंसा से संपूर्ण देवघर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।