रामगढ़ में नो-एंट्री तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, प्रशासन ने वसूला 1.58 लाख रुपये जुर्माना

रामगढ़ में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन का विशेष अभियान, नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 1.58 लाख रुपये जुर्माना।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 58 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने और नो-एंट्री समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही अधिकारियों ने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस तरह का विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।