टुंडी में जंगली हाथियों का कहर, शिक्षक की मौत से मचा हड़कंप

धनबाद के टुंडी में जंगली हाथियों के झुंड ने सहायक अध्यापक गिरजा मुर्मू को कुचलकर मार डाला। ग्रामीणों ने मुआवजे और हाथियों को आबादी से दूर करने की मांग की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के टुंडी प्रखंड के मनिहाडीह थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना जातखूंटी पंचायत के गुलियाडीह गांव की है। मृतक की पहचान गिरजा मुर्मू के रूप में हुई है। वह गुलियाडीह स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, गिरजा मुर्मू देर रात गांव में थे। इसी दौरान वहां पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक महीने से हाथियों का झुंड टुंडी क्षेत्र में घूम रहा है और लगातार गांवों के आसपास पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है। कई घंटे बाद भी अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और हाथियों को आबादी से दूर करने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।