बालूमाथ में धूलकण से राहत के लिए डेवलेक्टो ने शुरू कराया पानी का छिड़काव

बालूमाथ के एनएच-22 पर कोयला वाहनों से उड़ने वाली धूल से राहत के लिए डेवलेक्टो कंपनी ने पानी का छिड़काव और सफाई अभियान शुरू किया, स्थानीय लोगों को राहत मिली।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच-22 पर कोयला वाहनों से उड़ते धूलकण और प्रदूषण से निजात के लिए डेवलेक्टो कंपनी की ओर से पानी का छिड़काव और सफाई अभियान शुरू कराया गया है। कंपनी की ओर से अत्याधुनिक वोल्वो वाटर टैंकर स्प्रिंकलर के माध्यम से प्रखंड कार्यालय गेट से पांकी मोड़ (भामाशाह चौक) तक सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बता दे कि बालूमाथ के मगध एवं तुबेद कोलियरी से निकलने वाले कोयला वाहनों के कारण वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पर उड़ने वाले धूलकण से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन तुबेद के डेवलेक्टो कंपनी द्वारा पानी के छिड़काव से सड़क पर उड़ने वाली धूल में कमी आने लगी है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा दर्जनों मजदूरों को लगाकर सड़क किनारे झाडू लगवाने और सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। मजदूर सड़क पर जमा धूल-मिट्टी को हटाने के साथ आसपास के हिस्सों की भी सफाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कंपनी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पानी का छिड़काव और सफाई कार्य नियमित रूप से जारी रहने से एनएच-22 पर धूलकण की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।