दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेता भारद्वाज, जरनैल सिंह हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह हिरासत में लिए गए। प्रदर्शनकारी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी चाहते थे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह को पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर यहां पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते समय मंगलवार को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री वर्मा ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निरीक्षण के दौरान रविवार को एक युवक को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। दिल्ली पुलिस ने वर्मा के खिलाफ असंज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।