पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधा, मामला दर्ज कराने को कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए और मतदाता सूची से नाम हटाने के मामलों में नए चुनाव की मांग उठाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘अवैध कार्य’ कार्य करने का आरोप लगाया और विपक्षी दलों से उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने का आह्वान किया। करीब सात साल तक नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रहे सिंह ने एसआईआर को बरकरार रखने के उच्चतम न्यायालय के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने मांग की कि उन राज्यों में नए सिरे से चुनाव कराए जाएं, जहां मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ अपील लंबित रहने के दौरान चुनाव हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।