रांची : देवघर के परिसदन में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पीए के कमरे में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, पीए मिथिलेश कुमार और विनय मुर्मू के लिए आवंटित कमरे में एक युवक घुस गया और बैग खंगालने लगा। कमरे में मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही युवक भागने लगा।

इसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। भागते समय युवक का वीडियो भी बनाया गया है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है और युवक की पहचान और परिसदन में उसके प्रवेश की जांच की जा रही है।


