दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन का खुलासा, क्रशर सील; जनरेटर, बोल्डर और स्टोन चिप्स जब्त

जमशेदपुर के दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर और पत्थर खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई की। धुसरा गांव में क्रशर सील कर जनरेटर, स्टोन चिप्स और बोल्डर जब्त किए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध तरीके से क्रशर चलाने और पत्थर खनन किए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर एक अवैध क्रशर मशीन को सील कर दिया। मौके से जनरेटर, स्टोन चिप्स और बोल्डर भी जब्त किए गए। प्रशासन के अनुसार, धुसरा गांव में सुभाष कुमार साहू की ओर से कथित तौर पर कई सप्ताह से अवैध क्रशर संचालन और पत्थर खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिला प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की। अभियान में जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक समेत खनन विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

जनरेटर समेत स्टोन चिप्स और बोल्डर जब्त

छापेमारी के दौरान टाटा मैजिक वाहन पर लदा जनरेटर, करीब 100 सीएफटी पत्थर के चिप्स और 150 सीएफटी बोल्डर जब्त किए गए। जब्त सामग्री को पटमदा थाना लाया गया। वहीं संबंधित टीम ने मौके पर संचालित अवैध क्रशर मशीन को सील कर दिया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई धालभूम एसडीओ अर्नव पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक, खान निरीक्षक ए. मजूमदार, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता, प्रदूषण विभाग के जेई आफताब आलम तथा वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर अंकित कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।