वाशिंगटन : अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने सोमवार को कुख्यात अपराधी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को 10 शीर्ष वांछित भगोड़े अपराधियों की सूची में शामिल किया और उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की। जांच एजेंसी ने चेतावनी दी कि गोल्डी बराड़ को हथियारों के साथ रहनेवाला खतरनाक अपराधी माना जाना चाहिए जिसके देश छोड़ने का जोखिम है।



