नेपाल में हिमलुंग हिमाल चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दस लोग लापता

नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल चोटी पर आए भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से पर्वतारोहियों और सहयोगी कर्मचारियों समेत 10 लोग लापता हो गए हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू: नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और सहयोगी कर्मचारियों समेत 10 लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

‘एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन नेपाल’ (ईओएएन) के अनुसार हिमलुंग हिमाल के 7,126 मीटर ऊंचे शिखर के आधार शिविर में हिमस्खलन के कारण तंबू बर्फ में दब गए। हिमालयन हॉलीडेज नेपाल के आठ और इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के दो लोगों से संपर्क टूट गया है।

पर्यटन विभाग के महानिदेशक राम कृष्ण लामिछाने ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लापता लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह घटना नेपाल के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच हुई है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।