परितोष क्वार्टरफाइनल में डोंगशिन से 0-5 से हारे

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया : भारत के परितोष को एशियाई खेलों में पुयो पुयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। परितोष एक भी पीरियड में जीत हासिल नहीं कर पाए और कांग ने 5-0 से आसान जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

परितोष ने बृहस्पतिवार को ग्रुप बी में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। परितोष ने मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड पर 3-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर सिंगापुर के कोह मुन जून जस्टिन को 3-2 से हराया। उन्हें चीनी ताइपे के त्ज़ुआंग कुओ से 0-3 से और थाईलैंड के तानारक वोंगकिटिकुन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।