आईटीसी ‘आशीर्वाद’ ब्रांड के तहत पूर्वी भारत में डेयरी कारोबार का कर रही है विस्तार

आईटीसी अपने प्रमुख ब्रांड 'आशीर्वाद' के जरिए बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों में ताजा डेयरी कारोबार और अपने उत्पादों का तेजी से विस्तार कर रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: आईटीसी अपने प्रमुख ब्रांड ‘आशीर्वाद’ के जरिये पूर्वी भारत में ताजा डेयरी कारोबार का विस्तार कर रही है। कंपनी को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पैकेटबंद दूध तथा मूल्यवर्धित डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी ने 2018 में बिहार में ‘आशीर्वाद’ दूध के साथ ताजा डेयरी कारोबार में प्रवेश किया था। इसके बाद कंपनी ने पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी विस्तार किया। कंपनी का डेयरी पोर्टफोलियो दूध के अलावा दही, पनीर और लस्सी जैसे उत्पादों तक फैला हुआ है। बिहार में यह दूसरी सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बन गई है।

 

कंपनी ने विस्तार रणनीति के तहत अपने डेयरी उत्पादों को विभिन्न क्षेत्रों के स्वाद, स्थानीय खपत के तौर-तरीकों और गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के अनुरूप तैयार किया है।

itc-expands-ashirvaad-dairy-business-in-eastern-india

अन्य क्षेत्रों में विस्तार के बारे में पूछे जाने पर आईटीसी के खाद्य कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और कार्यकारी निदेशक हेमंत मलिक ने कहा कि पूर्वी भारत कंपनी की डेयरी विस्तार योजना में प्रमुख बाजार बना रहेगा और यहां कारोबार बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

मलिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूर्वी भारत डेयरी श्रेणी के लिए सबसे संभावना वाले बाजारों में से एक है और आने वाले वर्षों में हमारी वृद्धि रणनीति के केंद्र में रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि बिहार में 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता खुला दूध खरीदते हैं। ऐसे में परिवारों को गुणवत्ता, सुरक्षा और एकरूपता वाले पैकेटबंद तथा मूल्यवर्धित डेयरी उत्पादों की ओर लाने की काफी संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।