नयी दिल्ली: जीएमआर हॉस्पिटैलिटी लि. को दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर खाने-पीने के केंद्र स्थापित करने, संचालित करने और रखरखाव का ठेका मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह ठेका शुरुआती तौर पर मई 2036 तक के लिए मिला है। इसे आगे 10 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (डायल) के साथ इसके लिए लाइसेंस समझौता किया है।


