अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया

अमेजन ने वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है। इससे डिलीवरी तेज होगी, स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे और पूर्वांचल क्षेत्र को बड़ा लॉजिस्टिक लाभ मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। अमेजन के मुताबिक, नए फुलफिलमेंट सेंटर की क्षमता एक लाख घन फुट की है, जबकि सॉर्ट सेंटर 13,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इन सुविधाओं से वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की गति तेज होगी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रोजगार पैदा होंगे। अमेजन ने कहा कि वाराणसी का विस्तार, कंपनी के देशव्यापी नेटवर्क विस्तार का हिस्सा है जिसमें 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छह सॉर्ट सेंटर और 150 आखिरी छोर तक डिलिवरी स्टेशन शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।