धनतेरस पर डीडीए ने 400 से अधिक एमआईजी फ्लैट की बुकिंग शुरू की

धनतेरस पर डीडीए ने खुशहाल परिवार योजना 2026 लॉन्च की। दिल्ली में 445 एमआईजी फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू, कीमत 43 लाख से 1.1 करोड़ रुपये तक रखी गई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को धनतेरस पर अपनी नयी ‘डीडीए खुशहाल परिवार योजना 2026’ शुरू की। इसके तहत मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के 445 फ्लैट पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

योजना के तहत लोकनायकपुरम में 132, नरेला के सेक्टर ए-1 से ए-4 में 296 और जहांगीरपुरी में 17 फ्लैट उपलब्ध हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योजना के तहत फ्लैट के पंजीकरण की प्रक्रिया छह नवंबर (धनतेरस) से और बुकिंग 16 नवंबर से शुरू होगी। पंजीकरण और बुकिंग डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से ‘डीडीए खुशहाल परिवार योजना’ नामक योजना के तहत की जाएगी।

एमआईजी फ्लैट के लिए बुकिंग राशि चार लाख रुपये है। इसके अलावा, एक बार लगने वाला 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। पोर्टल पर पहले ही पंजीकरण करा चुके आवेदकों को दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं है।फ्लैट की कीमत उनके आकार और क्षेत्र के आधार पर 43 लाख रुपये से 1.1 करोड़ रुपये तक है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।