नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू आजादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:40 बजे गीता बाल भवन स्कूल के पास शांतिपुर मोहल्ले की एक दुकान से मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।



