कांड्रा में पेट्रोल पंप के सामने अचानक हाईवा के टायरों में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

कांड्रा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने चलती हाईवा के टायरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुप्ता ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक सामने एक हाईवा के टायरों में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, हाईवा कांड्रा से सरायकेला की ओर जा रहा था। लगातार चलने के कारण उसके टायर गर्म हो गए थे और इसी दौरान उनमें आग लग गई। पेट्रोल पंप के बेहद करीब आग लगने से बड़ा खतरा पैदा हो गया था।

हालात की गंभीरता को समझते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची और संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों में अग्नि सुरक्षा और नियमित जांच की जरूरत को उजागर किया है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।