बदलेगी निरसा की पुलिस व्यवस्था की तस्वीर, एसडीपीओ कार्यालय से लेकर मैथन ओपी तक होगा कायाकल्प

धनबाद के निरसा में पुलिस सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। एसडीपीओ कार्यालय और आवासीय परिसर के लिए छह एकड़ जमीन का निरीक्षण हुआ, मैथन ओपी भवन के लिए भूमि चिह्नित हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : निरसा क्षेत्र में पुलिस प्रशासनिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने महुल बगान में प्रस्तावित छह एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। इस जमीन पर एसडीपीओ कार्यालय एवं आवासीय परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। वहीं, मैथन ओपी के नए भवन के निर्माण के लिए हाईवे किनारे झीलिया पुल के समीप डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। प्रस्तावित भवनों में आधुनिक कार्यालय और आवासीय सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से निरसा और मैथन क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।