Ranchi News: दिवाली पास है, ऐसे में राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में है। विभाग ने दीवाली और आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को कांके रोड स्थित कई होटलों और दुकानों में दबिश दी और मिठाईयों और खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान कुछ दुकानों पर एक्सपायरी सामान भी बरामद किया गया।

Ranchi News: दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
बता दें, जांच अभियान के दौरान विभाग ने कांके रोड स्थित कावेरी, गोकुल समेत कई होटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने जुर्माना भी लगाया।

लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उद्देश्य
Ranchi News: दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाईयों और अन्य खाद्य पदार्थों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह कार्रवाई लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।


