Ranchi Crime News: रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी हिरासत में

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Crime News: रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी हिरासत में
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची पुलिस को आज बड़ी सफलती मिली है। जहां, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्थानीय मैदान से तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ये तीनों एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहें थे। तभी पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर उन तीनों को मैदान से धर-दबोच लिया।

Ranchi Crime News: गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

दरअसल, एयरपोर्ट के पास स्थित पोखरटोली मैदान इमली पेड़ के पास ये तीनों बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन रांची ने घेराबंदी करते हुए संदिग्धों को अपने गिरफ्त में ले लिया। यह छापेमारी डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में हुई। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हुंडरू निवासी करण गोप उर्फ करण कुमार, हुंडरु के रहने वाले आदित्य कुमार और हटिया निवासी अभिषेक सिंह उर्फ सुल्तान के रुप में की गई है।

दो अपराधियों पर पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

Ranchi Crime News: पुलिसिया कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार अपराधियों में से दो पर पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। जिसमें करण गोप और अभिषेक शामिल है। कारण के खिलाफ डोरंडा थाना में साल 2025 में मामला दर्ज है। वहीं, अभिषेक सिंह एक पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। इनमें 2017 में गोंदा थाना में रंगदारी व चोरी के लिए, 2021 में जगरनाथपुर थाना में हत्या की कोशिश व सरकारी कार्य में बाधा डालने, 2023 में जगरनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट और 2023 में जगरनाथपुर थाना में ही रंगदारी व बंधक बनाने जुड़े मामले शामिल हैं।

Share This Article