Ranchi News: रांचीवासियों के लिए नया रेलवे स्टेशन तैयार, दिसंबर से खुल सकता है साउथ गेट

News Aroma Desk
3 Min Read
Ranchi News: रांचीवासियों के लिए नया रेलवे स्टेशन तैयार, दिसंबर से खुल सकता है साउथ गेट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांचीवासियों के लिए नया रेलवे स्टेशन तैयार होने जा रहा है। बता दें, रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम तेजी से जा रही है। कहा जा रहा है कि, यात्रियों के लिए साउथ गेट दिसंबर 2026 से खोल दिया जाएगा। फिलहाल प्लेटफॉर्म और शेड का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शुरुआत में ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म-6 से शुरु किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह साउथ गेट का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि, निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। ताकि, यात्रियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

प्लेटफॉर्म-6 को 4 और 5 प्लेटफॉर्म से ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा

प्लेटफॉर्म-6 को 4 और 5 प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज के जरिए जोड़ा जाएगा, जो दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा। यह जानकारी डीआरएम ने साझा किया। इसके बाद इसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 से भी जोड़े जाने की योजना है। फुट ओवरब्रिज के माध्यम से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में सहूलियत होगी।

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोजाना बेचे जा रहें 1600 टिकट

साउथ गेट पर लगे चार ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) से लोग रोजाना करीब 1600 टिकट खरीद रहे हैं। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की वजह से टिकट बिक्री में रोजाना 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वेंडिंग मशीन के साथ साथ यहां यात्रियों के लिए एक टिकट काउंटर भी तैयार किया गया है।

नॉर्थ गेट पर भी बढ़ेंगी सुविधाएं

वहीं, नॉर्थ गेट पर भी काम शुरु होने जा रहा है। इस गेट पर तीन टिकट काउंटर और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। साथ ही यहां तक पहुंचने वाली सड़कों का चौड़ाकरण किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्थ और साउथ गेट को जोड़ने के लिए रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिसको मार्च तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें, निर्माण कार्य में देरी को लेकर डीआरएम नाराज नजर आई। उन्होनें एजेंसी को तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि, जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए और दो महीने में करीब 2 हजार यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया जाए। इससे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने में काफी मदद होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगा।

Share This Article