Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिवाली और छठ से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। त्योहारों से पहले राशि मिलने से सभी महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है। अब वे त्योहार की तैयारियां खुशी से पूरा कर सकेंगी।



